अक्षय तृतीया श्री भगवान परशुरामजी के जन्म उत्सव पर प्लाजमा डोनेशन कैंप व वृक्षारोपण का आयोजन

बुलंद गोंदिया। अक्षय तृतीया श्री भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर दिनांक 14 मई को राजस्थानी ब्राह्मण सभा, महिला मंडल व युवा विप्र द्वारा समस्त नगरवासियों के लिए प्लाज्मा डोनेशन कैंप का आयोजन स्थानीय बंसीधर जैनारायण शर्मा राजस्थानी ब्राम्हण सभा भवन जय श्री टाकीज के पास में सुबह 10 बजे से आयोजित जा रहा है। परीयोजना निदेशक आदेश शर्मा द्वारा
प्लाज्मा डोनेशन के योग्य उन सभी नागरीकों से निवेदन किया है कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वे अपना प्लाज्मा डोनेट कर कोविड-19 से ग्रसित व्यक्ति की जान बचाकर पुण्य कार्य करें । समय की आवश्यकता को देखते हुवे आज जो आक्सीजन की कमी हो रही है वह भविष्य में ना हो इसलिये पीपल, बरगद व नीम के पौधों का वृक्षारोपण का आयोजन भी 14 मई को कीया गया है । राजस्थानी ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष आनंद पुरोहीत, सचिव पंकज शर्मा, महीला मंडल अध्यक्षा सौ. अर्चना संतोष शर्मा, युवा विप्र अध्यक्ष, अंकीत तिवारी ने समाज के सभी बंधुओं व नगर के नागरीकों से निवेदन कीया है कि वे सरकार द्वारा निर्देशीत कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुवे समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाये । उपरोक्त जानकारी प्रचार प्रमुख कमलेश लाटा द्वारा दी गयी ।

Share Post: