तहसील स्तर पर 150 बेड क्षमता का डीसीएचसी सेंटर निर्माण करें-पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण का असर दिनोंदिन बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ने के चलते जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अधिक दबाव बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी व समुचित उपचार न मिलने के चलते मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। संक्रमण के दूसरे चरण के खत्म होने के पूर्व ही विशेषज्ञों द्वारा तीसरे चरण की चेतावनी दी है जिसके चलते समय के पूर्व सावधानी वह तैयारी के लिए तहसील स्तर पर सभी सुविधाओं युक्त डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर शुरू करने की मांग पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने की है।
गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमण जिले में दिनों दिन बढ़ रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य यंत्रणा ऊपर दबाव अधिक आ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने पर उसका असर मरीजों पर दिखाई दे रहा है। जिले में तहसील स्तर पर संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था में कमी दिखाई दे रही है तथा दूसरे चरण का असर ग्रामीण स्तर पर अधिक फैल रहा है। तहसील स्तर पर बड़े प्रमाण पर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। लेकिन तहसीलों में कोविड सेंटर तैयार नहीं किए गए जिसके चलते संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए जिला स्तरीय सेंटरों में जाना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन मिलना काफी कठिन हो जाता है। अर्जुनी मोरगांव तहसील से जिला मुख्यालय तक जाने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी का अंतर तय करना पड़ता है। जिसके लिए सड़क अर्जुनी तहसील में तहसील स्तर का सभी स्वास्थ्य सुविधा युक्त 150 बेड का डेडीकेट कोविड केयर सेंटर (डीसीएचसी) शुरू करने की मांग पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने जिला प्रशासन से की है।
तीसरे चरण का खतरा
जिले में कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण का असर दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है गांव-गांव में संक्रमण असर दिखाई दे रहा है ऐसी परिस्थिति में तहसील स्तर पर कोविड केयर सेंटर निर्माण करने की आवश्यकता थी किंतु इस और अनदेखी की गई है जिसके चलते जिला स्तर के सेंटरों में दबाव बढ़ रहा है । इस परिस्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी वह मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की स्थिति निर्माण हो गई है साथ ही विशेषज्ञों द्वारा कोरोना के तीसरे चरण की संभावना व्यक्त की है। इस परिस्थिति की पुनरावृति ना हो जिसके लिए समय के पूर्व उपायोजना करना आवश्यक है जिसमें अर्जुनी मोरगांव, सड़क अर्जुनी व प्रत्येक तहसील स्तर पर डेढ़ सौ बेड का डेडीकेट केयर सेंटर( डीसीएचसी) तैयार करने की मांग पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने की है।

Share Post: