बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम रावणवाड़ी /मुरपार में सोमवार 10 मई की शाम 4:00 से 4:30 के दौरान रावणवाड़ी मुरपार निवासी जयप्रकाश बसंतलाल लिल्हारे 45 वर्ष की धारदार हथियार से जघन्य की गई। इस मामले में 2 आरोपियों को रावणवाड़ी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया
गौरतलब है कि रावणवाड़ी/मुरपार निवासी जयप्रकाश बसंत लाल लिल्हारे स्वयं विवाहित होने के साथ उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बावजूद उसका गांव की एक अन्य विवाहित महिला से 6 वर्षों पूर्व प्रेम संबंध हो गया था जिसके चलते वह उसे लेकर गांव से फरार हो गया था। जिसके पश्चात 2 वर्षों पूर्व वह गांव में वापस आकर अपनी मालकियत के खेत में स्थित मकान में रह रहा था। लेकिन इस बात को लेकर महिला के बच्चों में आक्रोश पनप रहा था। जिसके चलते 10 मई को मृतक के मकान में पहुंचकर आरोपी कोमल रामचंद्र रनगिरे 23 वर्ष व रूपेश रामचंद्रन रनगिरे 19 वर्ष द्वारा धारदार हथियार से उसकी जघन्य हत्या कर दी। इस मामले में फरियादी जयप्रकाश लिल्हारे उम्र 19 वर्ष की मौखिक शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस थाने में भादवि की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर घटना के 3 घंटों के अंदर ही आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने पर 15 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया उपरोक्त मामले में उपविभागीय अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में रावणवाड़ी के पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रावणवाड़ी में दिनदहाड़े 1 व्यक्ति की हत्या, 2 आरोपी पुलिस हिरासत में





