बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण महामारी काल में संपूर्ण गोंदिया जिले में संचार बंदी लागू की गई है। जिसके चलते पूरे व्यवसाय वह बाजार बंद है। उसके बावजूद नगर परिषद द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के स्थानीय बाजार परिसर के फुटपाथ पर सब्जी व फल की दुकान लगाने वालों पर अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की गई ।इस महामारी के काल में यह कैसी कार्रवाई इस पर कड़ा प्रश्न उठाते हुए पार्षद व शिवसेना जिला समन्वयक पंकज यादव ने नप की इस कार्रवाई की आलोचना की।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल में रविवार 9 मई को नगर परिषद द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना व नोटिस दिए बाजार परिसर कि फुटपाथ पर स्थित बंद दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया गया उपरोक्त कार्रवाई के दौरान दुकानदार भी अनुपस्थित थे जिससे इस कार्यवाही का क्या अर्थ निकलता है इस महामारी के दौरान गोंदिया शहर में मच्छरों का प्रकोप होने से मलेरिया के मरीजों की भी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ।आज अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान नप के स्वच्छता का कार्य करने वाले ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन व कर्मचारियों को लगाकर गरीबों की बंद दुकानों को उठाने में लगाया गया यदि सफाई की ओर ध्यान दिया जाता तो अच्छा होता शिवसेना जिला समन्वयक पंकज यादव ने नगर परिषद की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अचानक इस कार्रवाई की आवश्यकता क्यों पड़ी जबकि वर्तमान समय में संचार बंदी के चलते पूरा बाजार बंद है। क्या यह आदेश जिला अधिकारी ने दिया है अथवा नगर परिषद ने स्टैंडिंग कमेटी या आम सभा को जानकारी दी है। अतिक्रमण पर कार्रवाई ही करना है तो नियमानुसार पूरे शहर में की जानी चाहिए।
कच्चा अतिक्रमण हटाया गया
शहर के मुख्य बाजार से सब्जी मंडी स्टेडियम में स्थानांतरित की गई है तथा आज की कार्यवाही में कच्चा अतिक्रमण हटाया गया है जिसकी शिकायत भी प्राप्त हुई थी तथा यह कार्रवाई नगर परिषद व यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रुप से की गई
– करण चौहान मुख्याधिकारी नगर परिषद गोंदिया।
कोरोना आपदा में यह कैसी कार्रवाई बिना पूर्व सूचना के हटाया अतिक्रमण- पंकज यादव




