बुलंद गोंदिया। आकाश में चमकने वाली आकाशीय बिजली की उत्कृष्ट फोटोग्राफी कभी-कभी ही देखने को मिलती है इसी प्रकार की बेहतरीन फोटोग्राफी गोंदिया शहर के पक्षी प्रेमी फोटोग्राफर भरत भाई जसानी ने अपने कैमरे में कैद किया है।
शनिवार 8 मई को हवा तूफान शुरू होने के पूर्व आकाश में तेज बिजली की गड़गड़ाहट होते ही वे अपना कैमरा लेकर फूलचूर टोला स्थित निवास से आकाशीय बिजली की फोटोग्राफी करने में जुट गए जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई वह उत्कृष्ट फोटोग्राफी कर अपनी फोटोग्राफी कुशलता का बेहतरीन परिचय दिया।
आकाशीय बिजली का विहंगम दृश्य, जिसे कैमरे में कैद किया भरत भाई जसानी ने





