तेज हवाओं के साथ जमकर बेमौसम बरसे बादल बेमौसम बारिश से फसलों को होंगा नुकसान जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

बुलंद गोंदिया। शनिवार 8 मई की शाम 5:00 बजे के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली इस दौरान तेज हवा तूफान शुरू होने के साथ ही बेमौसम बारिश शुरू हो गई जिससे पूरा जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही जिले में ग्रीष्म काल कि धान की फसलों को भारी नुकसान होने के साथ ही शासकीय आधारभूत खरीदी केंद्रों में खरीदा गया धान खुले में पड़ा होने से काफी नुकसान होने की संभावना है। आज बेमौसम बारिश जिले वासियों के लिए काफी आफत भरी साबित हो रही है। तूफान के शुरू होते ही बिजली गुल होना वह कुछ स्थानों पर पेड़ों के गिरने की भी जानकारी सामने आ रही है हालांकि कितना नुकसान हुआ यह बारिश के थमने के बाद ही पता चल पाएगा साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी बात सामने आई है। बारिश होने के पश्चात मौसम में काफी ठंडक आई है जिससे गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन बारिश बंद होने के पश्चात उमस बढ़ने से गर्मी का प्रकोप फिर शुरू हो जाएगा।

Share Post: