बुलंद गोंदिया। गंगाझरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले पागड़ी जलाशय में गुरुवार 6 मई सुबह 9:00 बजे के दौरान एक युवक का शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़वा निवासी कुणाल तिघारे 21 वर्ष का बताया गया है। वह घर से गत 2 दिनों से लापता था। 6 मई की सुबह आसपास के ग्रामीणों को तालाब में शव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना गंगाझरी पुलिस थाने को दी गई। गंगाझरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी टिढ़ेकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को तालाब से निकालकर पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भेज कर मामला दर्ज किया तथा आगे की जांच उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी टिढ़ेकर द्वारा की जा रही है ।





