डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत हत्या के आरोपी पुलिस हिरासत में

बुलंद गोंदिया।( अनिल मुनीश्वर)- डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले सावंगी से तिड़का मार्ग पर 5 मई की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की जानकारी डुग्गीपार पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सचिन वांगड़े को मिलते ही वे अपने दल सहित घटनास्थल पर रवाना हुए तथा मृतक की पहचान सड़क अर्जुनी निवासी दुर्गेश सांवलदास लोले उम्र 32 वर्ष होने के पश्चात 12 घंटों के अंदर ही हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी 5 मई की सुबह सावंगी से तिड़का मार्ग पर एक पुरुष की मृत अवस्था में पाए जाने की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात मृतक की पहचान सड़क अर्जुनी निवासी दुर्गेश सांवलदास लोले के रूप में कर मामले की जांच शुरू किए जाने पर पता चला कि मृतक का कोहमारा निवासी शारदा राऊत की पुत्री अस्मिता बडोले के साथ चार-पांच वर्षों से अनैतिक संबंध थे। जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस निरीक्षक सचिन वांगड़े ने तत्काल कोहमारा जाकर शारदा राऊत को उसकी सब्जी भाजी की दुकान से हिरासत में लेकर उसके घर लेकर गए तथा घटना के संदर्भ में पूछताछ किए जाने पर समाधान कारक जवाब नहीं मिलने पर अस्मिता संतोष बडोले, संतोष बडोले व विशाल राऊत को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर अस्मिता के पति संतोष बडोले ने दुर्गेश लोले का उसकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के चलते उसकी सब्बल से प्रहार कर हत्या कर सावंगी -तिड़का मार्ग पर फेके जाने की बात कबूल की तथा इस हत्याकांड में विशाल शंकर राऊत वह अस्मिता बडोले द्वारा मदद किए जाने की बात सामने आने पर फरियादी युद्ध राज सांवल दास लोले की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भादवी की धारा 302, 201, 34 के तहत आरोपी क्रमांक 1) संतोष प्रेमलाल बडोले 45 वर्ष 2)विशाल शंकर राऊत 30 वर्ष 3)अस्मिता संतोष बडोले 34 वर्ष सभी कोहमारा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा आगे की जांच उपविभागीय पोलीस अधिकारी देवरी जालंधर नालुकुल द्वारा की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी जालिंदर नालकुल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सचिन वांगड़े ,पो हवा हरिश्चंद्र सेंडे, जगदेश्वर बिसेन, रमेश हलामी, झुमन वाढई, मनोहर गावडकर, उत्तम दहीवले, सुनील डहाके, रागिनी निखारे आदि ने की।

Share Post: