राजनीति में हर दल में विनम्रता आवश्यक-पूर्व विधायक गोपाल दास अग्रवाल ,पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसक घटनाओं का किया निषेध

बुलंद गोंदिया। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव मैं तृणमूल कांग्रेस की जीत के पश्चात टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले वह महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की घटना का पूरे राष्ट्र एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निषेध किया गया तथा हिंसा में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में हर दल में विनम्रता होना आवश्यक है।
कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए 5 मई को पूर्व विधायक अग्रवाल के जनसंपर्क कार्यालय में निषेध व्यक्त कर भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर पश्चिम बंगाल की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सेना को सौंपने की मांग की।
साथ ही गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को किसी भी पार्टी से जुड़ने व उसका कार्य करने का पूरा अधिकार है। चुनाव में एक दल जीतता है बाकी दल हारते हैं यही लोकतंत्र का नियम है। लेकिन चुनाव के पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट तथा विशेषकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सभ्य समाज के हित में नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष व विपक्ष सिक्के के दो पहलू हैं तथा वे दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। चुनाव प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का मुद्दा बार-बार उठाया था जो अब चुनाव परिणाम आने के पश्चात स्पष्ट दिखाई दे रहा है। टीएमसी को यह समझना चाहिए कि बंगाल में कम्युनिस्ट व कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया है, तथा भाजपा भी 3 से 85 सीटों तक 5 साल में पहुंच गई है तथा आगामी चुनाव में निश्चित रूप से 200 का आंकड़ा पार करेंगे। 2019 में बंगाल में भाजपा ने 18 लोकसभा सीटें जीती थी किंतु उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसक होने की जगह विनम्रता से हर बंगाली नागरिक को धन्यवाद दिया दिया था राजनीति में हर कार्यकर्ता और पक्ष से ऐसी ही अपेक्षा करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ,संजय कुलकर्णी, सुनील केलंका, ठाकरे ,क्रांति जायसवाल, मंटू पुरोहित, अजय गौर ,राजेश चौरसिया, मिलिंद बागड़े ,मनोज पटनायक, पूरन पाथोड़े ,अंकित जैन, अमित झा, संदीप राहंगडाले, सुमित महावत, गोल्डी गावंडे, राकेश अग्रवाल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share Post: