बुलंद गोंदिया । गोंदिया शहर अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार की सुविधा बढ़ाने हेतु सभी 21 प्रभागों में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की मांग पार्षद लोकेश यादव व पंकज यादव ने नप के मुख्याधिकारी करण चौहान को पत्र देकर की है।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या वह उन्हें उपचार में आने वाली परेशानियों को देखते हुए पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव व पंकज यादव ने शहर के सभी 21 प्रभागो में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की मांग की है। तथा प्रत्येक क्लीनिक में 10 बेड, 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 डॉक्टर, 2 नर्स, 1 वार्ड बॉय की नियुक्ति तत्काल की जाए जिससे शहर वासियों को उपचार के लिए अधिक भटकना न पड़े।
आज की कठिन परिस्थिति के चलते अधिकांश मरीजों को चिकित्सालयों में बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे इस व्यवस्था से मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेंगी जिसके लिए तत्काल आमसभा आयोजित कर विषय को मंजूर करवा कर मोहल्ला क्लीनिक का कार्य जल्द से जल्द शहर में शुरू करने की मांग का पत्र पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव ने मुख्याधिकारी करण चौहान को देकर की है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव राय व ऋषभ मिश्रा उपस्थित थे।
गोंदिया शहर के 21 प्रभागों में मोहल्ला क्लिनिक बनाएं ,पार्षद यादव ने मुख्याधिकारी को पत्र देकर की मांग




