कोरोना जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिलेंगी मोबाइल ऐप पर

बुलंद गोंदिया। कोरोना की जांच आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अब मोबाइल एप मिलेंगी जिसके लिए RTPCR Reprting system- Gondia के नाम से एप तैयार किया गया है । गौरतलब है कि कोरोना की जांच आरटी पीसीआर की रिपोर्ट s.m.s. द्वारा भेजी जाती थी किंतु तकनीकी कारणों से इस व्यवस्था में खराबी आ जाने से पर पर्यायी व्यवस्था के रूप में आरटी पीसीआर रिपोर्टिंग सिस्टम गोंदिया इस नाम से एंड्राइड मोबाइल ऐप बनाकर इसके माध्यम से मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त होंगी ।जिसके लिए ऐप में SRF आईडी डालने पर रिपोर्ट प्राप्त होंगी जिसका स्क्रीनशॉट मान्य होगा तथा जांच के लिए अन्य रिपोर्ट की कॉपी का इंतजार नहीं करना होगा ऐप का उपयोग करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा जिसमें
1) SRF आईडी डालने पर क्लिक करने के पश्चात 1 से 2 मिनट का समय लगेगा
2) एप पर VRDL लैब गोंदिया से प्राप्त 7 दिनों की रिपोर्ट ही उपलब्ध होंगी रिपोर्ट सीमित समय के लिए उपलब्ध होने के चलते ऐप से स्क्रीनशॉट निकालकर अपनी सुविधा के लिए रखना होगा
3) वर्तमान स्थिति में सैंपल देने के पश्चात 48 घंटे या उसके बाद रिपोर्ट प्राप्त होंगी जिससे सैंपल देने के 2 दिन बाद ही रिपोर्ट सर्च करना होगा
4) रिपोर्ट संबंधित जानकारी के लिए 8308816666/ 8308826666 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है इस प्रकार की जानकारी गोंदिया जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नितिन कापसे, प्रभारी जिला शल्य चिकित्सक डॉ प्रशांत तुरकर, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ नरेश तिरपुड़े द्वारा दी गई है।

Share Post: