गोंदिया पहल प्लाज्मा की ब्लड डोनेट संस्था व कार्यकर्ताओं का संयुक्त अभियान जल्द ही होंगा प्लाज्मा संकलन कैंप का आयोजन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के सभी रक्त मित्रों, संस्था व कार्यकर्ताओं द्वारा गोंदिया पहल प्लाज्मा की अभियान सभी के सहयोग से शुरू किया गया है। जिसमें कोरोना से जंग जीत चुके सभी स्वस्थ नागरिक प्लाज्मा डोनेट कर जान बचाने का एक अमूल्य कार्य करने का आव्हान किया गया है। इसमें एक माह पूर्व जो स्वस्थ हो चुका है वह प्लाज्मा देकर अन्य मरीज की जान बचा सकते हैं। गोंदिया में वर्तमान समय में प्रतिदिन 15 से 20 प्लाज्मा की आवश्यकता पढ़ रही है। जिसे वर्तमान समय में नागपुर, भिलाई, रायपुर से बुलवाना पड़ रहा है। जिसमें समय पैसा अधिक लग रहा है साथ ही समय पर प्लाज्मा उपलब्ध भी नहीं हो पाता जिसे देखते हुए रक्त मित्रों द्वारा एक संयुक्त पहल कर प्लाज्मा डोनेट का कार्य शुरू किया गया है। जिसके लिए गूगल पर एक लिंक भी बनाई गई है जिसमें प्लाज्मा दानदाता स्वेच्छा से अपना नाम दे सकते हैं। तथा उनका इस सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण योगदान होगा । जल्द ही एक कैंप का आयोजन कर गोंदिया में ही प्लाज्मा संकलन किया जाएगा जिससे यहां पर उपचार कराने वाले मरीजों को समय पर प्लाज्मा उपलब्ध हो सके ऐसा आव्हान गोंदिया पहल प्लाज्मा की के माध्यम से सभी रक्त मित्र मित्रों द्वारा किया गया है।
गूगल लिंक                                                                                           https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf8RB0hk6j-Tw8Lyl0ZYHfh6zATJQ5uk1zpJWhv-34-FHEqqg/viewform?usp=sf_link

Share Post: