राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन ने किया झूठा मामला दर्ज-लोकेश यादव मानवता के लिए इस महामारी में भी करते रहेंगे कार्य

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण की महामारी में नागरिकों की निस्वार्थ सेवा करने के चलते राजनीतिक षड्यंत्र के कारण बेवजह परेशान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। लेकिन मानवता के नाते इस महामारी में भी इन सभी राजनीतिक षड्यंत्र के बावजूद अपना सामाजिक कार्य निरंतर चलाते रहेंगे ऐसा पार्षद व महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश यादव ने कहा है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान पीड़ित नागरिकों की सेवा पार्षद व महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश (कल्लू) यादव व पंकज यादव द्वारा अपने सहयोगियों के साथ निरंतर की जा रही है। इस कार्य के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग मेडिकल प्रशासन की अनेक खामियां सामने आने पर उस पर भी कार्रवाई की मांग कर उन खामियों को दूर कर पीड़ित नागरिकों को बचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उनके यह कार्य राजनीतिक स्तर पर ना होकर सामाजिक स्तर पर किए जा रहे हैं। लेकिन इस महामारी में भी कुछ राजनीतिक षड्यंत्र कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास शासकीय अधिकारियों के साथ मिलकर किया जा रहा है। गत दिनों शासकीय जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति निर्माण होने पर अपने सहयोगियों के साथ अथक प्रयास कर तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाना ,तिरोड़ा के उप जिला चिकित्सालय में महीनों से गोदाम में बंद पड़े वेंटिलेटर की जानकारी सामने लाकर प्रशासन को आइना दिखाना जिसके चलते मजबूर होकर प्रशासन को वेंटिलेटर तत्काल शुरू करना पड़ा इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के सेवा के लिए खरीदी गई एंबुलेंस को शुरू करवाना जैसे मामले निरंतर किए जाने तथा शासकीय चिकित्सालय परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था महाकाल सेवा समिति के माध्यम से कर उन्हें राहत प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन यह सभी कार्य अधिकारियों व कुछ अन्य नेताओं की नजर में खटक ने लगे जिसके चलते शासकीय मेडिकल कॉलेज के दीन की शिकायत के आधार पर शुक्रवार 23 अप्रैल को शहर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। लेकिन वह इस प्रकार की कार्रवाई से ना घबराकर मानवता के नाते अपना जनसेवा का कार्य निरंतर शुरू रखने का मानस व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश यादव व पंकज यादव के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शासकीय मेडिकल कॉलेज डीन के निर्देशानुसार फरियादी प्रकाश गायधने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जहां पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय मालमत्ता विद्युतीकरण कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में लोकेश यादव व पंकज यादव का कहना है कि उपरोक्त मामले राजनीतिक दबाव में झूठे दाखिल किए गए हैं लेकिन वह फिर भी इन मामलों से ना घबरा कर अपनी जन सेवा का कार्य निरंतर शुरू रखेंगे।साथ ही लोकेश यादव ने प्रश्न किया है कि महाकाल सेवा समिति के सहायता केंद्र में नगर परिषद के मुख्य अधिकारी व पंकज यादव के नाम से एक और बैनर लगा हुआ था। जिसमें कोरोना संक्रमित की मौत होने पर नगर परिषद द्वारा निशुल्क अंतिम संस्कार करने की जानकारी थी तो मुख्य अधिकारी पर डिन ने मामला दर्ज क्यों नहीं करवाया।

 

Share Post: