कटंगटोला के उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉ व कर्मचारियों की करे नियुक्ति ग्राम पंचायत ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र देकर की मांग

बुलंद गोंदिया ।गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटंगटोला में तीन-चार वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है। लेकिन उसमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। जिसमें उनकी नियुक्ति करने की मांग ग्राम पंचायत द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र देकर की है। गौरतलब है कि कटंगटोला ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर तो तैयार है लेकिन डॉ व स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से ग्राम वासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी मैं तथा अन्य बीमारियों के चलते नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए गोंदिया व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है यदि यहां पर इनकी नियुक्ति हो जाए तो ओपीडी सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा ग्राम के आसपास के अनेक ग्रामों को मिल सकेंगे तथा उपरोक्त केंद्र में स्वास्थ्य सफाई कर्मचारी की भी नियुक्ति करना अत्यंत आवश्यक है। इन सभी मांगों का पत्र ग्राम पंचायत द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को देकर जल्द से जल्द नियुक्ति करने की मांग की है।

Share Post: