बुलंद गोंदिया।( अनिल मुनीश्वर)- सड़क अर्जुनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत वैद्यकीय अधिकारी विनोद भूते व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्य के दौरान हमला कर मारपीट करने के मामले में दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर स्वास्थ्य कर्मियों पर होने वाले हमले का निषेध कर इसका ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम उपविभागीय अधिकारी सड़क अर्जुनी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि स्वास्थ्य कर्मचारियों पर इस संकट काल के दौरान हमला होने से उनमें असुरक्षा की भावना निर्माण हो रही है। विशेष यह है कि डॉक्टर भूते गत 12 वर्षों से मानधन पर नियमित काम कर रहे हैं तथा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसील स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभारी पद का कार्य भी उत्कृष्ट तरीके से संभाल रहे हैं लेकिन 15 अप्रैल को कोविड सेंटर में उन पर हमला होना निंदनीय हैं। जिससे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई है। जिसके चलतेआरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग का ज्ञापन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिया गया ज्ञापन में डॉ विनोद भूते डॉक्टर डोंगरे सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
वैद्यकीय अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले का निषेध कर स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की






