विधायक विनोद अग्रवाल, परिणय फुके, व डॉक्टर दीपक बाहेकर के प्रयासों से नागपुर, राजनांदगांव व बालाघाट से ऑक्सीजन की आकस्मिक तत्काल आपूर्ति

बुलंद गोंदिया। शासकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार 15 अप्रैल की रात ऑक्सीजन खत्म हो जाने की जानकारी जनप्रतिनिधियों जिसमें विधायक विनोद अग्रवाल ,परिणय फुके व गोंदिया शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपक बाहेकर को मिलते ही अपने अपने प्रयासों से तत्काल शासकीय चिकित्सालय के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था में जुट गए। जिसमें विधायक विनोद अग्रवाल रात में ही शासकीय चिकित्सालय में पहुंच कर गंभीर स्थिति का जायजा लिया वह तत्काल छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को फोन द्वारा शहर की गंभीर स्थिति से अवगत करा कर गोंदिया से राजनांदगांव के लिए ऑक्सीजन लेने गये वाहन मैं तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई जिस पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा रात में 1:30 बजे के दौरान ऑक्सीजन प्लांट तत्काल शुरू करवाकर गोंदिया के लिए 90 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर भिजवाए इसके अलावा विधायक परिणय फुके को इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर भंडारा सनफ्लैग कंपनी से रातों-रात 100 सिलेंडर भरवा कर भिजवाने की व्यवस्था करवाई वह देर रात तक इस संदर्भ में अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें तथा विधायक विनोद अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपक बाहेकर ने इस गंभीर परिस्थिति से लड़ने के लिए मध्य प्रदेश पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन से रात में मोबाइल से संपर्क कर तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाने के लिए मदद मांगी जिस पर गौरीशंकर बिसेन द्वारा बालाघाट से 40 सिलेंडर की व्यवस्था रातों-रात करवा कर गोंदिया भिजवाए विशेष यही कि उपरोक्त कार्य के लिए विधायक विनोद अग्रवाल परिणय फुके व डॉक्टर दीपक बाहेकर ने तत्काल सराहनीय कार्य किया।
इसके अलावा शहर के निजी चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन की भारी कमी की जानकारी सामने आ रही थी इस संदर्भ में निजी चिकित्सकों द्वारा विधायक विनोद अग्रवाल से भी संपर्क कर ऑक्सीजन पूर्ति करने की आपूर्ति करने की मांग की जिस पर विनोद अग्रवाल ने महेश ट्रेडिंग कंपनी से चर्चा का साथ ऑक्सीजन सिलेंडर प्राइवेट चिकित्सालय को उपलब्ध करवाएं ।
शुक्रवार की शाम तक लिक्विड ऑक्सीजन गोंदिया में होगा उपलब्ध गोंदिया शहर में लिक्विड ऑक्सीजन की कमी हो जाने से जीवन रक्षक ऑक्सीजन गैस का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इस संदर्भ में विनोद अग्रवाल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर शहर में लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का आदेश दिया था जिस पर शुक्रवार की शाम तक एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन गोंदिया पहुंच जाएगा जिससे एक-दो दिन के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था हो जाएंगी ।
देर रात तक हॉस्पिटल में डटे रहे विधायक अग्रवाल शासकीय चिकित्सालय में इस गंभीर परिस्थिति के चलते व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए विधायक विनोद अग्रवाल रात 3:00 बजे तक शासकीय चिकित्सालय में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू करने का प्रयास किया साथ ही इस गंभीर परिस्थिति में तत्काल सहयोग देने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व पूरे छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Post: