होली पर कोरोना संक्रमण का असर
बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष होली, रंगउत्सव तथा रंग पंचमी को सादगी पूर्व मनाने का आदेश जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन दीपक कुमार मीणा द्वारा 25 मार्च को जारी किए गए आदेश के अनुसार सादगी पूर्ण तरीके से बनाने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष सभी धार्मिक पर्व, उत्सव साधारण रूप से आयोजित किए गए हैं। वर्तमान में गोंदिया व जिले से लगे जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए सभी नागरिक का बड़े प्रमाण पर एक जगह एकत्रित होकर पर्व मनाना उचित नहीं है। होली यह पर्व संपूर्ण गोंदिया जिले में बड़े उत्साह से मनाया जाता है इस वर्ष होली 28 मार्च को, रंग उत्सव 29 मार्च को तथा रंग पंचमी 2 अप्रैल को है। पर्व को मनाते समय एक दूसरे पर रंग डालना, पानी डालना, गुलाल लगाना किया जाता है। लेकिन इस वर्ष संक्रमण के चलते साधारण रूप से मनाया जाए जिसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि वह प्रशासन द्वारा जन जागृति करना जरूरी है। होली के पर्व पर विशेष रूप से निकाले जाने वाले जुलूस ना निकाला जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाए, इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बड़े स्वरूपों में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न किया जाए। इसके साथ ही जिला स्तर पर शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश सूचना समय-समय पर सुधारित रूप में जारी की गई है जो अबाध रूप से जारी रहेंगी, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित नगर पालिका ,नगर पंचायत ,पुलिस प्रशासन वह स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करें उपरोक्त आदेश का पालन न करने वाले तथा उल्लंघन करने वालों व्यक्ति, संस्था अथवा समूह के ऊपर साथरोग प्रतिबंधक कानून 1897 आपत्ती व्यवस्थापन अधिनियम 2005 तथा भारतीय दंड संहिता 1860 7 के अनुसार कार्यवाही की जाएगी ऐसा आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया है।
होली, रंगउत्सव, रंग पंचमी सादगी से मनाने शासन ने जारी किया निर्देश






