जेसीआई गोंदिया सेंट्रल का जेसीआई विमेंस अवॉर्ड का सफल आयोजन,विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

बुलंद गोंदिया। अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संस्था जेसीआई गोंदिया सेंट्रल का जेसीआई सभागृह में अध्यक्ष जेसी सीए मंजरी मोदी की अध्यक्षता में जेसीआई विमेंस अवॉर्ड 2021 समारोह जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी प्रमुख आतिथ्य, सुष्मिता बड़गे , जेसी मंजू कटरे, जेसी धर्मिष्ठा सेंगर, जेसी भावना अग्रवाल, पूजा तिवारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष जेसी दिनेश कुर्वे,पूर्व अध्यक्ष जेसी वासुदेव रामटेक्कर,जेसी संजय अग्रवाल, जैसी सुनील जैन जेसी महेश ठकरानी, जेसी गौरव बेस जेसी यादवनंद फरकुंडे, जेसी डॉ नितेश बाजपेई, जेसी हर्ष अग्रवाल, जेसी प्रकाश शर्मा, जेसी राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष उमेश दमाहे, जेसीआई अर्जनम अध्यक्ष रेवती वेरूलकर ने सभी सत्कार मूर्तियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम मे गोंदिया मे महिलाओ की 8 वर्ग मे विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिसमें 30 महिलाओ ने भाग लिया व सभी वर्ग में गूगल डॉक्स द्वारा वोटिग प्रक्रिया रखी गई थी । जिसमे सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले को बेस्ट प्रोमोटर चुना गया।
जिसमे मानवीय और स्वैच्छिक नेता वर्ग में दिव्या भगत, दिशा गेडाम,कृष्णा तिवारी,रेणु जयपुरिया ,अकादमिक नेता वर्ग में योगिता हरिनखेडे, कांची शर्मा,श्रद्धा शुक्ला, शिखा पिपलेवार,व्यापार वर्ग में नीलिमा सोलंकी , नीलम सोनी,सलोनी सोनी,यशश्री कोचे, सांस्कृतिक वर्ग मे शिल्पा अग्रवाल,निशिता अग्रवाल, कल्याणी मोहरे,श्रुति केकत, मयूरी कोचे,खेल वर्ग मे प्रियंका बैस,भारती बागडे, कनक भारद्वाज, कला वर्ग मे कृतिका अग्रवाल,सपना श्रीवास,सोनी फुल्सुंगे,राजनीतिज्ञ वर्ग मे मौशमी परिहार सोनछात्रा,हरजीत कौर, मोहिता मक्कड़, चिकित्सक वर्ग में डॉ रुचिका शेंडे, डॉ मोसमी तिवारी, डॉ जयंती पटले, हर्षा अहीर पड़ोले सभी को इनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
संचालन पूर्व अध्यक्ष पदम अग्रवाल, आस्था वाचन राघव जैन और आभार सचिव जेसी अरविंद शेंडे ने माना।

Share Post: