बुलंद गोंदिया। पूरे राज्य के साथ साथ गोंदिया जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस संक्रमण को रोकने का प्रयास करते हुए महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसाइटी गोंदिया द्वारा संचालित महावीर मारवाड़ी माध्यमिक एवं जूनियर कॉलेज आफ साइंस गोंदिया में जिला शासकीय चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च को 100 विद्यार्थियों की निशुल्क कोरोना जांच आर.टी.पी.सी.आर किया गया । जिसे डॉ. रुपाली रंहागडाले सीमा दमाहे, आशा सेविका नमिता यादव ने विशेष सहयोग दिया । संस्था द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना विद्यार्थियों व पालको द्वारा की गई ।उपरोक्त अभियान में संस्था अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल सचिव प्रकाश कोठारी, प्राचार्य कुमारी अनीता द्विवेदी, शिक्षक अजय शामका, अनिल मेडे, मनीष तिमांडे, जगन्नाथ टोंगे, जितेंद्र बिसेन, प्रशांत वासनिक, रुचि झा ,विजय देशपांडे, एल. डी जयतवार, लिपिक दिनेश लाटा, सिपाही राकेश गिरी, तेजराम खोबरागड़े, का विशेष सहयोग रहा ।तथा स्कूल प्रशासन ने आह्वान किया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपनी कोरोना की जांच नहीं करवाई है वह भी इसकी जांच करवाएं ताकि संक्रमण पर रोक लगाई जा सके।
महावीर मारवाड़ी जूनियर कॉलेज आफ साइंस के 100 विद्यार्थियों की निशुल्क कोरोना जांच






