शेर का पंजा काट कर ले जाने वाले दो रेलवे कर्मचारी वन विभाग की हिरासत में गोंदिया- बल्लारशाह रेलवे मार्ग पर ट्रेन से कटकर हुई थी शेर की मौत

बुलंद गोंदिया। गोंदिया-बल्लारशाह रेलवे मार्ग पर 8 मार्च को मालगाड़ी की टक्कर से शेर की मौत हो गई थी। इस घटना के पश्चात शेर का एक पंजा गायब था जिसकी तलाश वन विभाग द्वारा जोर शोर से शुरू की गई थी ।इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्घटना के पश्चात मृतक शेर के फोटो वायरल हुए थे जिसमें उसका कटा हुआ पंजा सही सलामत दिखाई दे रहा था। जिसके पश्चात वन विभाग द्वारा स्वान पथक के माध्यम से तलाश शुरू की तो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रेलवे पटरी के बीच में छिपाकर रखा गया कटा हुआ पंजा बरामद हुआ। विशेष यह है कि जब वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर जांच के लिए मौजूद थे तो आरोपी भी वहां उपस्थित थे तथा घटना के पश्चात आरोपियों ने भी कटा हुआ पंजा ढूंढने का नाटक करते हुए जांच टीम को सहयोग भी दिया था। उपरोक्त घटना सुबह 7 से 8 के दौरान पिंडकेपार- गोगले रेलवे मार्ग पर घटित हुई थी तभी सुनेपन का मौका देख कर रेलवे कर्मचारी आरोपी गैंगमैन तथा चाबीदार ने शेर का पंजा काटकर कुछ ही दूर पर छुपा दिया था उपरोक्त मामले की जांच उप वन संरक्षक कुलराज सिंह सहायक वन संरक्षक एस.एस सदगीर के मार्गदर्शन में गोरेगांव के वन परीक्षेत्र अधिकारी प्रवीण साठवने ने द्वारा की जा रही है।

Share Post: