मछुआरों को 2 वर्ष मिले निशुल्क ठेका- विधायक परिणय फुके, बेमौसम बारिश व कोरोना से हुआ विपरीत परिणाम

बुलंद गोंदिया। विदर्भ में गत 2 वर्षों से बेमौसम बारिश व कोरोना संक्रमण के चलते मछुआरों के समक्ष विपरीत स्थिति निर्माण हुई। जिसके लिए वर्ष 2021- 22 व 2022 -23 इन 2 वर्षों के लिए तलाव का ठेका पूर्ण रूप से मच्छीमारी के लिए मछुआरों को निशुल्क दिया जाए इस प्रकार की मांग गोंदिया भंडारा जिले के विधान परिषद सदस्य विधायक डॉक्टर परिणय फुके ने विधानसभा में अधिवेशन के दौरान विषय के माध्यम से मांग की। इसके पूर्व की सरकार ने 2017-18 व 2018- 19 वर्ष के लिए निधि वितरण का उल्लेख किया है। परंतु वर्तमान सरकार ने 2019 -20 व 2020 -21 के लिए मछुआरों को क्या मदद की है, इसका किसी भी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए सरकार द्वारा आगामी 2 वर्षों के लिए मदद कर भंडारा व गोंदिया जिले के मछुआरे जो मीठे पानी में मच्छीमारी करते हैं उनके विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा विकास महामंडल की स्थापना कर निधि उपलब्ध करवाई जाए। इसके जवाब में मंत्री असलम शेख ने पीएमएसवाई योजना के अंतर्गत मीठे पानी में मछली मारी करने वाले के संदर्भ में सभी योजनाएं चलाई जाएंगी तथा कोविड-19 व बेमौसम बारिश के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष पैकेज घोषित किया जाएगा तथा उसके अनुसार ही निधि वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Share Post: