बुलंद गोंदिया। गोंदिया वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सड़क अर्जुनी वन परिक्षेत्र के सहवन क्षेत्र नैनपुर/ डुग्गी पर ग्राम के समीप राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 06 (53) पर अज्ञात वाहन ने तेंदुए को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई उपरोक्त घटना 22 फरवरी को 1:30 बजे के दौरान घटित हुई।
गौरतलब है की गोंदिया जिले के संरक्षित वन क्षेत्र से लगे ग्रामों व राष्ट्रीय महामार्गों पर आए दिन वन्यजीवों की वाहन दुर्घटना में मौत होने के मामले सामने आते हैं, इसी के अंतर्गत 22 फरवरी को 1:30 बजे के दौरान सड़क अर्जुनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहवन क्षेत्र कोहमारा नैनपुर /डुग्गीपार ग्राम के समीप राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 06(53) में एक अज्ञात वाहन ने नर तेंदुए को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
इस हादसे की जानकारी वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी को प्राप्त होते ही वह घटनास्थल पर पहुंचकर उसका निरीक्षण किया तो तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया तथा उसके मुंह से खून निकल रहा था प्राथमिक चरण में मृत तेंदुए के सभी अंग सलामत दिखाई दिए।
मृत तेंदुएका शव विच्छेदन वन डिपो डोंगरगांव में उपवन संरक्षक गोंदिया पवन कुमार जोंग , सहायक वन संरक्षक रो हयो सचिन डोंगरवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी सड़क अर्जुनी मिथुन तरोने, पशुवैद्यकीय अधिकारी एन एन टी आर के डॉक्टर मेघराज तुलावी , पशुधन विकास अधिकारी सड़क अर्जुनी गुणवंत भड़के, पंकज वाघाएं , नायब तहसीलदार जे आर जाभुरकर मानद वन्य जीव रक्षक सावन बा हेकर, हिरवाल संस्था के रुपेश निबार्ते पुलिस पाटिल डोंगरगाव विनोद अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया।
साथ ही मृत तेंदुए की अंदरूनी अंग जांच के लिए सील बंद किया गया तथा उपस्थित सभी वन अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में इस घटना की जांच उप वन संरक्षक गोंदिया वन विभाग के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक रोहयों वन्य जीव गोंदिया द्वारा की जा रही है।
तेंदुए को अज्ञात वाहन ने मारी जबरदस्त टक्कर घटनास्थल पर हुई मौत






