न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल द्वारा 14 सितंबर को गणेश जी की स्थापना व 10 दिनों तक धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन

बुलंद गोंदिया। न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल गौशाला वार्ड 35 वर्षों से निरंतर गणेश जी की स्थापना कर विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है इस वर्ष सोमवार 14 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना की जाएंगी।

गौरतलब है की 35 वर्षों से न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल प्रतिवर्ष गणेश उत्सव पर्व पर गणेश जी की भव्य आकर्षक प्रतिमा की स्थापना कर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम सेसमाज में जन जागृति का संदेश देने का कार्य कर रहा है।
इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 सोमवार को पंडित पंकज जोशी द्वारा गणेश जी की स्थापना व पूजन करवाया जाएगा इसके प्रमुख जजमान राजेंद्र सिंह चौहान होंगे।
समिति के संरक्षक राकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिनों तक न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनप्रतिनिधियों व समाज के गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा प्रतिदिन आरती करने के साथ ही महा आरती का आयोजन होगा।
साथ ही राज्य सरकार द्वारा गणेश उत्सव मंडल को दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार सामाजिक कार्य के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिवर, रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर तथा शिविर में आवश्यकता के अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन ,आधार कार्ड कैंप ,प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किए जाएंगे इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव मेला के अंतर्गत आयोजितहोंगे।
इन कार्यक्रमों में रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद भाषण प्रतियोगिता, ड्रांईग प्रतियोगिता ,डांस प्रतियोगिता, म्यूजिकल हाउजी,अंताक्षरी व विभिन्न खेलों का आयोजन बच्चों व महिलाओ लिए किए जाएंगे।
इसके पश्चात प्रतिवर्ष अनुसार भव्य आतिशबाजी वह महासोभा यात्रा के साथ प्रथम पूज्य गणेश का विदाई विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में शहर के श्रद्धालु नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ लेने का आवाहन समिति के संरक्षक राकेश ठाकुर वह पदाधिकारी द्वारा किया गया है।

Share Post: