बुलंद गोंदिया। कुड़वा जिला परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटंगी टेमनी के बीच से निकलने वाली पांगोली नदी की पुलिया पर जल्द ही बंधारे का निर्माण किया जाएगा जिससे क्षेत्र के किसानों व नागरिकों को काफी राहत मिलेंगी।
गौरतलब है की कुड़वा जीप क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटंगी व टेमनी के किसानों एव नागरिकों द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद प्रफुल्ल पटेल से पांगोली नदी की पुलिया पर बंधारा बनाने की मांग की थी। जिससे किसानों को हमेशा कृषि के लिए पानी प्राप्त हो सके साथ ही मवेशियों वह शमशान भूमि में भी अंतिम क्रिया के लिए पानी उपलब्ध होगा।
जिस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के दिशा निर्देश पर कुड़वा जिला परिषद क्षेत्र के सदस्य का पूजा अखिलेश से सेठ ने पहल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर इसकी मांग रखी।
इस हेतु अखिलेश सेठ, सदाशिव वाघाड़े, शिवलाल नेवारे, योगेश पटले, सरपंच, दिलीप लिल्हारें , रेखलाल किरणापुरे, मनोहर पटले, संतोष पटले एवं जिला परिषद के इंजीनियर राहुलवार , मयंक माधवानी, इंजीनियर भूपेश तुरकर, सार्वजनिक बांधकाम के हरने आदि में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा जल्द ही बंधारे के निर्माण में होने वाली बाधाओ को दूर कर पुलिया पर बंधारे निर्माण का कार्य सुरु होंगा ।
कटंगी -टेमनी पांगोली नदी पर बनेगा बंधारा जीप सदस्य पूजा सेठ के प्रयासों से किसानों व नागरिकों को मिलेगी राहत






