बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हुआ है। जिसमें शासकीय व मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालय में टीकाकरण शुरू किया गया है। जिसमें गोंदिया शहर सिविल लाइन मामा चौक के ब्राम्हणकर हॉस्पिटल में 2 मार्च को 50 नागरिकों ने पहुंचकर कोरोना वैक्सीन ली इस प्रकार की जानकारी डॉक्टर नोबिल ब्राम्हणकर द्वारा दी गई। इसके साथ ही बालाजी नर्सिंग होम गणेश नगर में भी 2 मार्च को 100 नागरिकों द्वारा पहुंच कर वैक्सीन ली गई जिसमें प्रमुख रुप से गोंदिया के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने भी कोरोना कि वैक्सीन ली इस प्रकार की जानकारी डॉक्टर विद्यासागर द्वारा दी गई है। विशेष गोंदिया में निजि चिकित्सालयो को वैक्सीनेशन की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही जिले के 10 शासकीय चिकित्सालयो में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
ब्राम्हणकर हॉस्पिटल व बालाजी नर्सिंग होम मे कोरोना वैक्सीन लेने पहुंच रहे हैं नागरिक





