गोंदिया नगर परिषद टैक्स वसूली दो मकानों को किया सील, 4 को दिया 1 दिन का वारंट

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद नगर परिषद द्वारा बकाया टैक्स वसूली के लिए निरंतर कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते मंगलवार 2 मार्च को एक ही मालक के दो मकानों को सील किया गया तथा 4 बकायेदारों को 1 दिन का वारंट दिया गया। नप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुखदेव वार्ड क्रमांक 22 की निवासी सेवंताबाई बडोले जिनके दो मकानों पर वर्ष 2012-13 से 51301 रुपए का टैक्स बकाया था जिन्हें सील किया गया। इसके अलावा 4 बकायेदारों को 1 दिन का वारंट (अधिपत्र) दिया गया जिसमें कुलसुन बी अहमद शेख जिन पर 84977 रुपए का टैक्स बकाया, हीराबेन चावड़ा जिन पर 1 लाख 39117 रुपए का टैक्स बकाया, गेंदाबाई ठाकुर, झामसिंह ठाकुर जिन पर 94103 रुपए का टैक्स बकाया तथा रतनलाल कोडवानी जिन पर 43321 का टैक्स बताया था उन्हें 1 दिन का वारंट दिया गया उपरोक्त कार्रवाई मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में उपमुख्य अधिकारी व टैक्स अधीक्षक विशाल बनकर व टैक्स विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई।

Share Post: