बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के पुणाटोली निवासी समीर सुरेश येसनसुरे को रेलवे की ई- टिकट बना कर कालाबाजारी करने के मामले में आर.पी.एफ क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा। आरोपी अपनी 4 पर्सनल आईडी से रेलवे की ई- टिकट बनाकर अधिक दामों में बेचता था। उसके द्वारा बनाई गई 24 ई- टिकट एक मोबाइल सहित 16430 रुपए का टिकट व सामग्री जप्त की। विशेष यह है कि वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट भी नहीं था। उपरोक्त कार्यवाही मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चूघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.डी देशपांडे के मार्गदर्शन में गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल के क्राइम ब्रांच के प्रभारी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक एस.एस ढोके, प्रधान आरक्षक आर.सी कटरे, आरक्षक एस.बी मेश्राम द्वारा की गई तथा आरोपी के खिलाफ धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
रेलवे ई- टिकट की कालाबाजारी आर.पी.एफ क्राइम ब्रांच ने दलाल को धर दबोचा





