सालेकसा के अंबाटोला जंगल परिसर में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़

बुलंद गोंदिया। सालेकसा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंबाटोला जंगल परिसर में 21 फरवरी की सुबह 8:00 बजे के दौरान पुलिस दल व 15 से 20 नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों और से फायरिंग की गई हालांकि इस घटना में समाचार लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालेकसा के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार बघेल को गुप्त जानकारी मिली की सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले हाजरा फॉल, कोपालगढ़, मरामजोब, महामाया पहाड़ी टावर लाइन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से नक्सलवादी घूम रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ,अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी को दी गई। जिसके पश्चात उनके मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार विशेष अभियान पथक सालेकसा व तूरकर पथक, नवेगांव बांध का काटेंगे पथक, गोंदिया का बी.डी.डी.एस पथक का संयुक्त सर्च अभियान जंगल परिसर में शुरू किया गया। इस दौरान सुबह 8:00 बजे के करीब भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन के 18 से 20 नक्सलवादी हरी ड्रेस में पथक से 50 मीटर की दूरी पर दिखाई दिए ।जिन्हें आत्मसमर्पण के लिए आवाहन किए जाने पर नक्सलियों द्वारा पुलिस दल पर फायरिंग शुरू की जिस पर आत्मरक्षा के लिए जवाब में पुलिस दल द्वारा भी फायरिंग गोलीबारी का जवाब दिया गया। पुलिस दल के बढ़ते दबाव के चलते घने जंगल का लाभ लेते हुए नक्सली भागने में सफल रहे। घटनास्थल का सर्चिंग अभियान चलाए जाने पर दरेकसा दलम व प्लाटून 55 के 18 से 20 नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया सालेकसा पुलिस थाने में शुरू है। उपरोक्त मामले की जांच पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में गोंदिया के तथा आम गांव के प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे द्वारा की जा रही है । उपरोक्त अभियान पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे ,सालेकसा के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार बघेल, विशेष अभियान पथक सालेकसा, कांटगे पथक नवेगांव बांध बीडीडीएस पथक गोंदिया द्वारा किया गया।

फाइल फोटो
Share Post: