बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला क्रीड़ा संकुल मे गोंदिया जिला आष्टेडु मर्दानी अखाड़ा व गोंदिया जिला कराते एसोसिएशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती हर्षोल्लास के साथ 19 फरवरी 2021 को मनाई गई कार्यक्रम की शुरुवात छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पूजा अर्चना कर व नन्हे खिलाड़ियों के द्वारा माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को जिलाध्यक्ष व गुरु विशालसिंग ठाकुर, द्वारा सम्बोधित किया गया व शिवाजी महाराज जी की ऐतिहासिक वीरगाथा व उनकी जीवनी के बारे मे बताये l साथ ही आष्टेडु मर्दानी अखाड़ा वर्धापन दिवस भी मनाया गया l
साथ ही महासचिव व गुरु नीलेश फुलबांधे द्वारा खिलाड़ियों को कोरोना के फिर से दस्तक देने पर सेफ्टी से रहने की समय समय पर हेंडवाश कर सेनेटाइज़ करने के लिए व मास्क के, साथ ही प्रेक्टिस के समय दुरी बनाये रखने की जानकारी दी गई l
इस कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष गुरु दीपक सिक्का,गुरु मुकेश शेडे, अंकुश गजभिये, अतुल बिसेन, विनेश फूंडे व पालकगण उपस्थित थे इन सभी का आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष गुरु रवीना राजपूत ने किया।
खिलाड़ियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई





