छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 जयंती का आयोजन 19 फ़रवरी को

शिव छत्रपति प्रतिमा मनोहर चौक में मराठा समाज द्वारा आयोजित
बुलंद गोंदिया। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 जयंती का आयोजन गोंदिया शहर के शिव छत्रपति प्रतिमा मनोहर चौक में शिव छत्रपति मराठा समाज गोंदिया द्वारा 19 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे आयोजित की गई है। उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्ष अशोक इंगले द्वारा की जाएंगी कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन व ध्वजारोहण किया जाएगा कार्यक्रम के आयोजक संस्था के सचिव दीपक कदम, महिला अध्यक्ष द्वारका ताई सावंत, युवा समिति अध्यक्ष राजा कदम, महेंद्र बड़े, माया ताई सनस, अजय जाधव द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों में मास्क का उपयोग करने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आव्हान संस्था द्वारा किया गया है।

Share Post: