पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले महाराष्ट्र भाजपा चुनाव विभाग सहायक प्रमुख पद पर नियुक्त

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले की प्रदेश चुनाव समिति में सहायक प्रमुख पद पर नियुक्ति की विशेष यह है कि पूर्व मंत्री बडोले ने संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर जवाबदारी से कार्य किया तथा सामाजिक न्याय मंत्री व जिले के पालक मंत्री के रूप में ग्रामीण स्तर पर गरीब जनता के विकास के लिए विभिन्न कार्य किए तथा अपने कार्यों से जनसंपर्क मजबूत किया है। जिसका जिसका लाभ आगामी चुनाव में पक्ष को प्राप्त होगा इसी उद्देश्य से प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर गोंदिया जिला भाजपा तथा सड़क अर्जुनी व अर्जुनी मोरगांव तहसील के सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।

Share Post: