विद्युत बिलों के खिलाफ भाजपा का महावितरण कार्यालय पर हल्ला बोल मोर्चा, बिलों की जलाई होली

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से सभी जनता त्रस्त है। जिस पर महावितरण विभाग द्वारा भारी बिजली बिल देकर सामान्य जनता को एक बड़ा झटका दिया है। इस पर राज्य की महाविकास आघाडी सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा ना देकर जनता के साथ धोखा किया है। बिजली बिलों में छूट देने का आश्वासन देकर अपने वादे से पीछे हटकर सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। वर्तमान में राज्य के 75लाख विद्युत ग्राहकों से वसूली के लिए विद्युत महावितरण द्वारा नोटिस देकर बिजली काटने की धमकी व पठानी वसूली की जा रही है। जिसे रोकने व नोटिशो को रद्द करने की मांग की। तथा कोरोना के लाक डाउन समय के दौरान का 3 महीने के विद्युत बिलों को माफ किया जाए तथा किसानों को कृषि पंप के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए आदि मांगों को लेकर भाजपा गोंदिया शहर व ग्रामीण द्वारा महावितरण कार्यालय पर 5 फरवरी को भाजपा कार्यालय से हल्ला बोल मोर्चा निकालकर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य की आघाडी सरकार का निषेध करने के फलक हाथों में लिए हुए थे। तथा बढ़े हुए बिजली बिलों की होली कार्यालय के सामने जलाई गई। तथा अपनी मांगों का निवेदन महावितरण विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश कुथे, पूर्व जि.प अध्यक्ष नेतराम कटरे,नगराध्यक्ष अशोक इंगळे, जिल्हा महामंत्री संजय कुलकर्णी, शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, धनेंद्र अटरे, भावना कदम, दिनेश दादरीवाल, अशोक चौधरी, प्रकाश रहमतकर, दीपक कदम, संजय टेंभरे, किशोर हालानी, अमित झा, सभापती राजकुमार कुथे, सभापती जितेंद्र पंचबुद्धे, राजेश चतुर, अमृत इंगळे, नरेंद्र तुरकर, गुड्डू कारडा, गजेंद्र फुंडे, शंभूशरणसिंग ठाकूर,अफसाना पठाण, मौसमी सोनछात्रा, शालिनी डोंगरे, संजय मुरकुटे, बाबा बिसेन, मनोज मेंढे, ऋषिकांत साहू, देवचंद नागपुरे, अशोक हरिणखेडे, नितीश शहा, योगेंद्रसिंह सोलंकी, अशोक जयसिंघानी, गोल्डी गावंडे, योगराज रहांगडाले, चंद्रभान तरोने, राजा कदम, बबली ठाकूर, धर्मेंद्र डोंगरे, कुणाल बिसेन, गुड्डू चांदवानी, सतीश मेश्राम, अजय इंगळे, बंटी शर्मा, मुजीब पठाण, महेंद्र खंडेलवाल, महेश चौरे, प्रवीण पटले, संदीप श्रीवास, पंकज भिवगडे, पारस पुरोहित, अर्पित पांडे, मनोज पटनायक, ऋतुराज मिश्रा, राकेश लांजेवार, पुष्कर सावंत, सुनील तिवारी, नितीन भदाडे, सुशील राऊत, रिषभ शिवहरे, गुरुनाथ दिहारी, महेंद्र शहारे, लोकेश उपराडे, डॉ. मुन्ना तुरकर, नरेश चौधरी, देवलाल पटले, महेंद्र स्वामी, भाऊलाल तरोने, मंगेश बावणे, कृष्णकुमार लिल्हारे, अरुण काळसर्पे, प्रतिभा शिरगरे, प्रगती नेवारे, सुरेश डोंगरवार, ओमकार देऊळकर, टिंगू अग्रवाल, गुलाब माने, रवी बन्नाटे, रामलाल पारधी, प्रल्हाद लिल्हारे, चंद्रप्रकाश नारनवरे, देवेंद्र भुरे, हिरा टेंभरे, दुर्गाप्रसाद राणे, भाऊलाल तरोने आदी शेकडो कार्यकर्ते व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share Post: