जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध- पालक मंत्री अनिल देशमुख

बुलंद गोंदिया। पुलिस मुख्यालय कारंजा के कवायत मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालक मंत्री अनिल देशमुख के हस्ते ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं व अभियानों को जिले की जनता के कल्याण के लिए प्रभावी तरीके से अमल करवाने तथा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वे कटिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र देश में प्रगतिशील व संपन्न राज्य हैं। कृषी,सहकार व औद्योगिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान निर्माण की है। तथा राज्य को नई ऊंचाइयों पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में ले जाने के लिए कटिबद्ध है। कोरोना संक्रमण का सामना जिला प्रशासन द्वारा नियोजित तरीके से कार्य कर रहा है। जिससे जिला 96.85 प्रतिशत संक्रमण मुक्त हो चुका है। जिसकी दर राज्य में सबसे अधिक है, साथ ही जिले में मृत्यु दर भी अन्य जिलों की तुलना में कम है। वर्तमान समय में कोरोना का संकट कम हुआ है किंतु अभी भी खतरा टला नहीं है। 16 जनवरी को जिले में टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक शुरू किया गया जिसके लिए 8428 फ्रंटलाइन वर्करों की सूची तैयार की गई है। तथा टीकाकरण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेंगी किंतु सावधानी बरतना अब भी आवश्यक है जिसके लिए मास्क, हैंड वॉश, सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। जिले में वार्षिक योजना के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिले इसके लिए वर्ष 2020 -21 में 253.67 करोड़ रुपए की निधि प्राप्त हुई है। जिससे विभिन्न योजनाओं को चलाया जाएगा साथ ही 7 करोड रुपए की निधि से जिला नियोजन भवन का कार्य प्रस्तावित है। सभी नगर पंचायतों में अग्निशमन वाहन खरीदी के लिए 6.50 करोड़ रुपए की निधि उपलब्ध कराई गई है।
गोंदिया जिला धान उत्पादक जिला होने के चलते किसानों को आधारभूत कीमतें प्राप्त हो इसके लिए 114 धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए जिसमें 1868 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 16 लाख 93 हजार 346 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसका 361 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपए का भुगतान किसानों को किया गया। साथ ही शासन द्वारा इस वर्ष 700 बोनस देकर धान उत्पादक किसानों को एक बड़ी दिलासा दी गई है। तथा जून से अक्टूबर 2020 में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के चलते मत्स्य बीज व मछली मार लाभार्थियों को 32.79 लाख रु वितरित किए गए हैं। lock-down के दौरान बांधकाम कामगारो को शासन द्वारा आर्थिक मदद दी गई है जिसमें 32871 पंजीकृत कामगारों के खातों में 6 करोड़ 57 लाख रुपए की निधि जमा की गई। महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अत्याचारों की शिकायतों पर असरदार तरीके से कार्रवाई करने के लिए कानून को और अधिक मजबूत करने के लिए शक्ति कानून को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई तथा आने वाले अधिवेशन में उपरोक्त विधेयक को रखा जाएगा इस विधेयक से अपराधियों को सजा में बढ़ोतरी होंगी जिससे अत्याचार रोकने के लिए उपरोक्त कानून असरदार साबित होगा।
गोंदिया जिले से नक्सली गतिविधियों को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए पुलिस विभाग के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियान ग्राम भेंट, जन जागरण किया जा रहा है। तथा जिले के नागरिकों में भयमुक्त वातावरण बनाया जा रहा है, जिसके लिए पुलिस विभाग द्वारा निरंतर जनउपयोगी सिविक्स एक्शन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। गत कुछ समय से नक्सलवाद पर लगाम लगाने से विकासात्मक कार्यों को गति प्राप्त हुई है तथा राज्य में जल्द ही साडे बारा हजार पुलिस कर्मियों की नियुक्ति का निर्णय लिया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा, जि.प के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप कुमार डांगे पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, उपवन संरक्षक कुलराज सिंह, अपर जिलाधिकारी राजेश खवले, निवासी उप जिलाधिकारी जयराम देशपांडे, पूर्व सांसद खुशाल बोपचे के साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आपत्ती व्यवस्थापन अधिकारी राजन चौबे ने किया।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का पालक मंत्री के हस्ते सत्कार किया गया, तथा मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत जनजागृति पुस्तक का विमोचन पालक मंत्री के हस्ते हुआ।

Share Post: