टैक्स वसूली दुकान व गोदाम को न.प प्रशासन ने किया सील

बुलंद गोंदिया। टैक्स वसूली अभियान के अंतर्गत 25 जनवरी को एक दुकान व गोदाम को सील किया। गंज वार्ड स्थित श्रीमती सरस्वती बाई भिखारीलाल जायसवाल पर 1993 से 1 लाख 83 हजार 373 रुपए का टैक्स बकाया था, जिसे सील किया गया। साथ ही देशबंधु वार्ड में प्रकाशचंद, मधुसुधन, महेश कुमार, हरिशंकर पुरोहित के ऊपर अधिपत्र करवाई के लिए दल के पहुंचने पर टैक्स जमा किए जाने पर कार्रवाई को स्थगित किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स अधीक्षक विशाल बनकर, श्याम शेडे, प्रदीप घोड़ेश्वर, अजय मिश्रा व टैक्स विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई।

Share Post: