बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के श्री राजस्थानी झिरिया मंदिर परिसर में श्री मारवाड़ी युवक मंडल, गोंदिया एवं श्री गिरिराज गौसेवा मित्र मंडल, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में 01 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ समाजसेवी स्व. बजरंगलाल जी टेकड़ीवाल की पुण्य स्मृति में एक दिवसीय भव्य नि:शुल्क नेत्र जाला शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित इस नेत्र जाला शिविर में 391 लोगों ने आंखों में ड्राप डलवाकर अपने नेत्र से बड़ी ही आसान पद्घति से प्राकृतिक चिकित्सा पद्घति से जाला निकलवाया, जिससे कि लोगों की आंखों से और अधिक साफ दिखाई देने लगा, तथा उनका विजन क्लियर हुआ।
गौरतलब है कि श्री मारवाड़ी युवक मंडल एवं श्री गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अनेक सेवाभावी कार्यक्रमों के आयोजन किये जाते रहे हैं, तथा इसी क्रम में दोनों संस्थाओं के संयुक्ततत्वाधान में नेत्र जाला शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैतुल के प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के डॉ. अनिल मालवीय एवं राजा ओझा एवं उनकी चिकित्सकों की टीम द्वारा सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निरंतर क्रमबद्घ तरीके से युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के नेत्र का दवाईयों के माध्यम से जाला निकाला गया, जिससे कि सभी लोगों ने नेत्र विकार से राहत पाई और उनकी दृष्टि स्पष्टता में सुधार उन्होंने महसुस किया।
गौरतलब है कि इस नेत्र जाला शिविर के आयोजन में नगर व जिले के तथा सर्व समाज के लोगों को श्री मारवाड़ी युवक मंडल एवं गिरिराज गौसेवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में स्व. बजरंगलाल जी टेकड़ीवाल की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र शैलेष टेकड़ीवाल एवं मनीष टेकड़ीवाल के सौजन्य से नि:शुल्क सेवाएं दी गई।
नेत्र जाला शिविर को सफल बनाने के लिये समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए दोनों ही संस्थाओं की ओर से महेश गोयल अध्यक्ष श्री मारवाड़ी युवक मंडल एवं सीताराम अग्रवाल अध्यक्ष श्री गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल के नेतृत्व में तथा टेकड़ीवाल परिवार की ओर से शैलेन्द्र टेकड़ीवाल एवं मनीष टेकड़ीवाल के साथ ही प्रमुख रुप से सी.ए. राजेश व्यास, रमाकांत अग्रवाल, महेश मेठी, रितेश अग्रवाल, हर्षल पवार, अमित लेकरिया, आलोक खंडेलवाल, पदम अग्रवाल, बालमुकुंद माहेश्वरी, लालू शर्मा, राहुल सिंघानिया, श्रीराम लेकरिया, अजय खंडेलवाल, ललित दादरीवाल, अशोक लेकरिया, राम अग्रवाल, रवि मुंदड़ा, पारस पुरोहित, राहुल तिवारी, अभिजीत सोनी, दिनेश कोठारी, प्रतिक चोपड़ा, शिव अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल संहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।





