बुलंद गोंदिया। पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री नारायणी लांन श्री रानी सती मंदिर गणेश नगर में 12 से 20 सितंबर2026 तक चांगरोड़िया परिवार गोंदिया द्वारा आयोजित किया गया है।
कुलदेवी मां खुडानावाली असीम कृपा से पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का 11वां आयोजन चांगरोड़िया परिवार गोंदिया द्वारा 12 से 20 सितंबर 2026 तक श्री नारायणी लॉन श्री रानी सती मंदिर गणेश नगर गोंदिया आयोजित किया गया है।
श्रीमद् भागवत कथा व्यास पीठ पर कथावाचक आचार्य श्री पंडित आशीष कुमार जी दिनेश कुमार जी शर्मा अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे।
कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से संध्या 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के तहत
शनिवार 12 सितंबर को सुबह 9:00 बजे श्री श्री राम मंदिर अग्रसेन गेट गोंदिया से श्रीमद् भागवत कथा पोथी की भव्य शोभायात्रा स्थापना व महात्म्य का वाचन ,
रविवार 13 सितंबर 2026 को परीक्षित जन्म, सुकदेवजी आगमन, ब्रह्मा-नारद संवाद,
सोमवार 14 सितंबर को कपिलोपाख्यान, सती चरित्र ध्रुव चरित्र,
मंगलवार 15 सितंबर को जड़भरत कथा अजामिलोपाख्यान, प्रहलाद चरित्र ,
बुधवार 16 सितंबर को श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्म,
गुरुवार 17 सितंबर को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, गोवर्धन पूजा,
शुक्रवार 18 सितंबर को महारास, कंस वध श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह तथा
शनिवार 19 सितंबर 2026 को सुदामा चरित्र ,परीक्षित मोक्ष वह कथा को विराम दिया जाएगा ।
20 सितंबर को गीता पाठ श्री विष्णु सहस्त्रनाम यज्ञ पूर्णाहुति वह भागवत विसर्जन शोभा यात्रा सुबह 10:00 बजे आयोजित होंगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल होकर श्रीमद् पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का लाभ लेने का आवाहन चांगरोड़िया परिवार गोंदिया द्वारा किया गया है।






