बुलंद गोंदिया। भीषण गर्मी का प्रकोप संपूर्ण देश में चल रहा है जिसमें विदर्भ का तापमान विदर्भ के शेरों का तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है रविवार 24 मई को गोंदिया जिले का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है जिससे जिले में भीषण गर्मी कहर ढा रही है।
गौरतलब है की संपूर्ण देश के साथ-साथ महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ के जिलों में तापमान प्रतिदिन बढ़ रहा है रविवार 24 जून को चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गोंदिया जिले का तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ है।
गत कुछ दिनों से जिले का तापमान 44.9 डिग्री चल रहा था लेकिन रविवार को तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन भर चलती रहीं लू की लपटें
गोंदिया जिले में दिन भर लू की लपते चलती रही लेकिन रविवार का दिन होने से अधिकांश नागरिक अपने घरों से बाहर नहीं निकले लू की लपट देर शाम तक चलती रही जिस वातावरण में काफी गर्माहट रही।
रात में भी नहीं मील रही राहत
गत एक सप्ताह से जिले के तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते दिन में तो गर्मी का भीषण कहर झेलना पड़ रहा है लेकिन रात में भी मिनिमम तापमान 28 डिग्री के आसपास होने से गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही।
गोंदिया जिले में भीषण गर्मी का कहर रविवार को 45 डिग्री पर पहुंच तापमान






