बुलंद गोंदिया। गोंदिया की हर्षवर्धन कॉलेज ऑफ़ आईटी, साइंस, आर्ट में केंद्र शासन के नए नियमानुसार पैरामेडिकल कोर्स हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
गौरतलब है की गोंदिया की हर्षवर्धन कॉलेज ऑफ़ आईटी, साइंस, आर्ट एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मणिपुर से अधिकृत मान्यता प्राप्त है, जिसमें विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम के साथ ही पैरामेडिकल कोर्स BCc MLT 3 वर्ष वह MSc.MLT 2 वर्ष के कोर्स पैथोलॉजी लैब चलने के लिए लैब टेक्नीशियन हेतु महत्वपूर्ण है।
इन कोर्सों के लिए हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नये नियम जारी किए गए हैं जिसमें राज्य काउंसिल के साथ नेशनल कमिशन फॉर एलाइड हेल्थ प्रोफेशन कमिशन ऑफ़ इंडिया का पंजीयन अनिवार्य कर दिया है।
NCAHP ACT 2021 के अनुसार अब सभी पैरामेडिकल कोर्स के लिए 2026-27 से,( B.Sc MLT; M.ScMLT) जैसे कोर्सेज के लिए नीट परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
विशेष यह की डीएमएलडी कोर्स को काउंसिल द्वारा मान्यता नहीं दी गई है सिर्फ बीएससी एमएलटी वह एमएससी एमएलटी को ही मान्यता प्राप्त है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार हर्षवर्धन पैरामेडिकल कॉलेज पांगोली रोड भीमघाट छोटा गोंदिया में प्रवेश शुरू है, इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन BCA के लिए 12वीं पास 3 वर्ष का कोर्स तथा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन BCA पदवीधर के लिए दो वर्ष का कोर्स एवं बैचलर आप सोशल वर्कBSW 12वीं पास 3 वर्ष का कोर्स, मास्टर ऑफ सोशल वर्क MSW 2 वर्ष का कोर्स के लिए प्रवेश शुरू है।
इन सभी प्रवेश हेतु कॉलेज के कार्यालय में संपर्क का संपूर्ण जानकारी लेकर जल्द प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करें।





