पेट्रोल पंपों पर फिर भी लग रही कतारे
बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में पेट्रोल का 7 लाख लीटर वह डीजल 9लाख लीटर से अधिक का भरपूर स्टॉक है ऐसी जानकारी जिलाधिकारी प्रजीत नायर द्वारा देते हुए आवाहन किया गया है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान ना दें।
गौरतलब है की 24 मार्च को कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में जिले में पेट्रोल, डीजल की कमी होने की चर्चा हुआ होने के पश्चात पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसे कुछ पेट्रोल पंप में भारी भीड़ के चलते पेट्रोल खत्म हो गया था जिससे इस अफवाह को बल मिला था।
जिसके पश्चात गोंदिया के जिलाधिकारी प्रजीत नायर द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई कि जिले में पेट्रोल डीजल वह रसोई गैस की कमी नहीं है तथा भरपूर स्टॉक है।
25 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले में पांच पेट्रोलियम कंपनी में जिसमें हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पेट्रोल पंपों में 1लाख 3000 लीटर, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पेट्रोल पंपों में 2लाख 3000 लीटर ,भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में तीन लाख 65000 लीटर तथा नियारा में 35600 लीटर पेट्रोल इस प्रकार 7 लाख 6600 लीटर का भरपूर स्टॉक है।
उसी प्रकार हिंदुस्तान पैट्रोलियम में डीजल 52000 लीटर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 2लाख 41000 लीटर ,भारत पेट्रोलियम में 5 लाख 70000 लीटर वह नियारा में 70हजार 300 लीटर डीजल इस प्रकार 9 लाख 33300 लीटर है। इस प्रकार जिले की गैस एजेंसी में घरेलू रसोई गैस का भी भरपूर स्टॉक है तथा नागरिकों को नियमानुसार नियमित रूप से सप्लाई की जा रही है।
नागरिक अफवाह पर ना दे ध्यान
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कमी पर नागरिक ध्यान ना दे जिले में भरपूर स्टॉक है अफवाह फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी
पेट्रोल पंप फिर भी लगी कतारे
कुछ पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ के चलते पेट्रोल खत्म हो गया था लेकिन 25 मार्च की शाम पेट्रोल की आवक सुचारू होने से वाहन चालकों को पेट्रोल प्राप्त हो रहा है लेकिन उसके बावजूद भी नागरिक लोग पेट्रोल कमी की अफवाह के चलते बड़े पैमाने पर पेट्रोल पंप पर भीड़ लग रहे जिससे लंबी-लंबी कतारे लग रही है उसके बावजूद भी नागरिकों को कम समय में पेट्रोल की आपूर्ति होरही है।






