पेट्रोल डिजल पंपो पर उमड़ी भारी भीड़ सोशल मीडिया पर पेट्रोल खत्म होने की चल रही अफवाह

बुलंद गोंदिया। सोशल मीडिया के कुछ ग्रुप में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के चलते पेट्रोल डीजल पंपों पर भारी भीड़ उम्र उमड़ पड़ी है जिससे पेट्रोल भरवाने वाले वाहन चालकों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है।

गौरतलब है की मध्य पूर्व एशिया (खाड़ी देशों) में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थ व गैस की आपूर्ति कुछ हद तक बाधित हुई है जिसमें मुख्य रूप से कुकिंग गैस का समावेश है, लेकिन अब तक पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल व डीजल में इसका असर नहीं दिखाई दिया था लेकिन 24 मार्च को कुछ सोशल मीडिया के ग्रुप में पेट्रोल नहीं मिलने वह खत्म होने की अफवाह के चलते दोपहर के बाद पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है। जिससे बड़े पैमाने पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोग पेट्रोल पंप की ओर दौड़ पड़े हैं।

पेट्रोलियम कंपनियों ने शुरू किया एडवांस भुगतान
खाड़ी युद्ध के पूर्व पेट्रोलियम कंपनी पेट्रोल पंप मालको को कुछ समय की उधारी देते थे जिससे वह निरंतर अपना कार्य कर रहे थे लेकिन खाड़ी युद्ध के चलते पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा नगद भुगतान व एडवांस भुगतान शुरू करने के कारण कुछ पेट्रोल पंप मालक भुगतान नहीं कर पाए जिसके चलते उनके पंप में पेट्रोल खत्म हो गया किंतु उनके द्वारा भुगतान किए जाने पर पेट्रोल मिलने पर स्थित सुचारू रूप से शुरू हो रही है।

अफवाह से बचे
पेट्रोल व डीजल को लेकर कुछ लोगों द्वारा अफवाह है फैलाई जा रही है हालांकि वर्तमान स्थिति में पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है लेकिन खाड़ी युद्ध के चलते अफवाह को जोर मिलने के कारण लोग अफवाह को सच मानकर पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ लग रहे हैं। ₹100 का पेट्रोल भरवाने वाला भी ₹500 का पेट्रोल भरवा रहा है जिससे पेट्रोल खत्म होने व नहीं मिलने का संकट निर्माण हो रहा है।

जिले में 250 के करीब पेट्रोल पंप
गोंदिया जिले में पांच कंपनियों के 250 के करीब पेट्रोल पंप है जिसमें गोंदिया शहर वह आसपास में लगभग 20 पेट्रोल पंप है इन पेट्रोल पंप में मुख्य रूप से इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, रिलायंस, नायरा एनर्जी लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कंपनियों का समावेश है।

युद्ध बढ़ाने पर कमी हो सकती है
आगामी कुछ दिनों में यदि खाड़ी में युद्ध लंबा चलता है तो कुछ हद तक पेट्रोल व डीजल की कमी हो सकती है किंतु यदि इस मामले में अफवाह पर अधिक ध्यान न देकर नियमित रूप से कार्य किया जाए तो इस समस्या से भी का भी सामना किया जा सकता है।

जिले में ईंधन की कमी नहीं अफवाह से बचें
गोंदिया जिले में पेट्रोल, डीजल वह सीएनजी वह एलपीजी गैस की कमी नहीं है जिसका भरपूर स्टॉक है तथा जिला प्रशासन तेल कंपनियों से जिले में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए समन्वय बना रखा है।
नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास ना करें जिले में पेट्रोल डीजल की कीमतें पूर्ववत है साथ ही व्यावसायिक गैस सिलेंडर की भी आपूर्ति जल्द ही सुचारु की जाएगी अफवाह फैलाने वालों पर एस्मा कानून के तहत कार्रवाई होगी
– प्रजीत नायर जिलाधिकारी गोंदिया

Share Post: