बुलंद गोंदिया। प्रभु श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गुरुवार 26 मार्च को रामनवमी मनाई जाएंगी इसके पूर्व 25 मार्च बुधवार को सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य श्री राम बाइक रैली आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व शहर व समाज के युवा, बुजुर्ग, बच्चे वह महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे ।
उपरोक्त रैली का आयोजन बुधवार25 मार्च की सुबह 10:00 बजे गोंदिया शहर के रामनगर स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर से पूजन आरती अभिषेक कर जय श्री राम, जय हनुमान के जयघोष के साथ रैली निकाली जाएँगी जो शहर के सभी क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी ,इस दौरान पूरे शहर में जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठेगा।
रैली को भव्य बनाने के लिए विभिन्न वाद्य यंत्रों डीजे धार्मिक गीतों की धुनों के साथ निकाली जाएँगी जिसका स्वागत जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पूजा अर्चना कर रैली में शामिल दुपहिया सवारों के लिए पानी शरबत छाछ कोल्ड ड्रिंक आदि का स्टाल लगाकर रामनवमी की शुभकामनाएं देंगे ।
मोटरसाइकिल रैली का मार्ग
राम मंदिर रामनगर, मनोहर कॉलोनी, रामनगर बाजार चौक, बिरजू चौक, जलाराम किराणा , राजलक्ष्मी चौक, गायत्री मंदिर, रिंग रोड, रानी अवंती बाई चौक, जे एम हाई स्कूल, विशाल मेगा मार्ट,उड़ानपुल अंबेडकर चौक, पुराना आरटीओ ऑफिस ,सिविल लाइन हनुमान मंदिर, मामा चौक, दुर्गा चौक ,गोल्ड सिनेमा गोविंदपुर, मनोहर चौक, निर्मल टॉकीज, फूलचूर नाका, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे से आईटीआई फूलचूल नाका, निर्मल टॉकीज, विद्यानगर, प्रेम जैसवाल के घर के सामने से एमएलए ऑफिस के सामने, डॉक्टर गुप्ता के बाजू से जगन्नाथ मंदिर, पानी टंकी ,जैन कुशल भवन, गांधी प्रतिमा ,जय स्तंभ चौक, नेहरू चौक ,गोरेलाल चौक, जैन मंदिर के सामने से बजरंग दल कार्यालय, श्री टॉकीज, लकी स्टोर के सामने से शनि मंदिर, विकास मेडिकल, दुर्गा चौक ,गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा, चांदनी चौक, ईसरका मार्के बापूजी व्यामशाल यादव चौक , शंकर चौक, माता मंदिर चौक, मुर्री रोड, गौशाला रोड, गौतम नगर, बाजपेई चौक, बब्बा भवन, हरीकाशी नगर, अंडरग्राउंड मार्ग से पाल चौक होते हुए रेस्ट हाउस में समापन किया जाएगा।






