नगर परिषद गोंदिया का दिव्यांग लाभार्थियों को निधि वितरण कार्यक्रम 10 फरवरी को

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों को शासन व नगर परिषद की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निधि वितरण कार्यक्रम नगर परिषद सभागृह में मंगलवार 10 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है।

गौरतलब है की सरकार व नगर परिषद दिव्यांगों को सामाजिक,आर्थिक सक्षमीकरण देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती है.
जिसमें नगर परिषद सीमा अंतर्गत पंजीकृत पात्र UDID कार्ड धारक 644 दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मंजूर 20 ला ख रुपए की नगर परिषद निधी का वितरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बांधवो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक रूप से सक्षमीकरण को गति देने का मुख्य उद्देश्य है।
उपरोक्त कार्यक्रम में सभी दिव्यांग बंधु शामिल होकर इसका लाभ ले ऐसा आव्हान नगराध्यक्ष सचिन गोविंद भाऊ शेंडे द्वारा किया गया है। 

Share Post: