बुलंद गोंदिया। (संवाददाता आमगांव)- गोंदिया से देवरी मार्ग पर 21 व 22 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि दो से तीन बजे के दौरान सोनारटोला से डोंगरगांव के बीच भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें आमगांव निवासी अशोक मोदी की मौत हो गई वह परिवार के चार लोगचार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव रिसामा निवासी पतंजलि स्टोर्स के संचालक अशोक सत्यनारायण मोदी उम्र 51 वर्ष यह अपने पुत्र के विवाह हेतु खरीदी करने 21 जनवरी को रायपुर छत्तीसगढ़ परिवार के साथ गए थे।
खरीदी के पश्चात आमगांव वापसी में 21 से 22 जनवरी की मध्य रात्रि दो से तीन बजे के दौरान देवरी मार्ग पर स्थित सोनारटोला -डोंगरगांव मार्ग के बीच पुलिया के पिलर से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में घटनास्थल पर ही अशोक मोदी की मौत हो गई वह परिवार में उनकी पत्नी 46 वर्ष, पुत्र 25 वर्ष पुत्री 22 वर्ष वह साले की पत्नी 38 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका गोंदिया के एक निजी चिकित्सालय में उपचार शुरू है।
उपरोक्त हादसें की जांच देवरी पुलिस द्वारा की जा रही है।






