रिलायंस सी.एन.जी का पलटा टैंकर बड़ी जनहानि टली गोंदिया -कोहमारा मार्ग पर यातायात हुआ बाधित

बुलंद गोंदिया। गोंदिया -कोहमारा मार्ग पर शनिवार 3 जनवरी को दोपहर 03 बजे के दौरान अचानक रिलायंस कंपनी का सीएनजी गैस का टैंकर पलट गया हालांकि टैंकर खाली होने से बड़ी जनहानि नहीं हुई किंतु गोंदिया कोहमारा मार्ग पर कुछ समय यातायात बाधित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 03 जनवरी 2026 की दोपहर 3:00 बजे के दौरान जिला आपदा प्रबंधन विभाग को जानकारी प्राप्त हुई की गोंदिया कोहमारा मार्ग परमुरदोली जंगल बाघदेव मंदिर के समीप मार्ग पर रिलायंस कंपनी का सीएनजी गैस का टैंकर पलट गया, हालांकि टैंकर खाली होने से बड़ा हादसा होने से टल गया किंतु टैंकर में कुछ गैस होने से गैस का रिसाव होने लगा था।
जिसके चलते मार्ग को कुछ समय के लिए बंद किया गया था इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग, अग्निशमन दल के फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया गया।


इस घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर मार्ग के दोनों और वाहनों को रोककर गिरे टैंकर को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया।
उल्लेखनीय है की टैंकर मार्ग के बीचो-बीच पलट गया था जिससे पूरा मार्ग का यातायात बाधित हो गया था.
इस रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे द्वारा देते हुए बताया गया कि यातायात को रोककर टैंकर को उठाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू किया गया।

Share Post: