बुलंद गोंदिया। श्याम गुणगान परिवार द्वारा बाबा श्याम वार्षिक महोत्सव के सातवां आयोजन 4 जनवरी 2026 रविवार को आयोजित किया गया है, इस अवसर पर बाबा के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल कोलकाता वह राधिका शर्मा राजनांदगांव द्वारा अपने भजनों की सुमधुर वाणी में प्रस्तुति देंगे साथ ही खाटू श्याम से बाबा के कृपा पात्र सेवक पुरुषोत्तम शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे ।
गौरतलब है की श्री श्याम गुणगान परिवार गोंदिया द्वारा प्रतिवर्ष हारे के सहारे खाटू नरेश श्री श्याम बाबा का महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 4 जनवरी रविवार 2026 को सातवें आयोजन के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर खाटू श्याम के कला भवन के संस्थापक वह बाबा के विशेष कृपा कृपा पात्र सेवक श्री पुरुषोत्तम जी शर्मा का पहली बार गोंदिया आगमन होगा
व कार्यक्रम के अवसर पर उनकी उपस्थित प्रमुख रूप से रहेंगी।
साथ ही संपूर्ण देश में बाबा के भजनों के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल कोलकाता व बहन राधिका शर्मा राजनांदगांव द्वारा अपनी सु मधुर वाणी में श्री श्याम भजन संध्या में बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से श्याम प्रभु की इच्छा तक आयोजित होगा।
वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में बाबा का मनमोहक श्याम दरबार पावन जोत भी प्रज्वलित होने के साथ ही 56 भोग लगाया जाएगा।
कार्यक्रम सिंघानिया ग्राउंड परिसर श्याम विहार सर्कस मैदान के समीप आयोजित होगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने का आवाहन गोंदिया के श्याम गुणगान परिवार द्वारा किया गया है।





