बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर से लगे ग्राम कटंगी कला में किसानों को कृषि कार्य के लिए खेत में जाने हेतु पांदानमार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया गया इस मार्ग के निर्माण से किसानों को काफी सुविधा प्राप्त होंगी।
गौरतलब है की गोंदिया शहर से लगे ग्राम कटंगी कला के किसानों को कृषि कार्य के लिए खेत में जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था क्योंकि उन्हें खेत में जाने के लिए पांदान मार्ग नहीं था।
इस समस्या को जब इस क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य पूजा अखिलेश सेठ के समक्ष रखा गया तो उन्होंने तत्काल अपनी स्थानीय विकास निधि उपलब्ध करवाकर पांदान मार्ग को मंजूरी दिलवाई।
पांदान मार्गहेतु भूमि पूजन क्षेत्र के वरिष्ठ किसान सुभाष बावनकर के हस्ते किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भू पु पंचायत समिति अखिलेश सेठ, पुलिस पाटिल उमेश बावनकर, ग्राम पंचायत सदस्य दीपक डोंगरवार, शिशुपाल उपरिकर, वामन घोसे, संतोष गौर, मानिक बघेले, लक्ष्मी बावनकर, कृष्णा प्रजापति, बबलू राने उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी किसानों ने जिला परिषद सदस्य सौ पूजा सेठ का आभार व्यक्त किया।
पांदान मार्ग निर्माण होने से ग्राम कटंगी के किसानों को होंगी सुविधा






