बुलंद गोंदिया। पुलिस मुख्यालय कारंजा गोंदिया में आयोजित 19 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा 2025- 26 में विवेक ताइक्वांडो के खिलाड़ी विभोर नवीन अग्रवाल ने जिला स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
गौरतलब है कि जिला स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो स्पर्धा का आयोजन जिला पुलिस मुख्यालय कारंजा में आयोजित किया गया था जिसमें तहसील का प्रतिनिधित्व विवेक ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी विभोर नवीन अग्रवाल द्वारा अपने वजन व गट मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया वह सीनियर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया जिससे वह आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विभोर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादी ,माता-पिता व विवेक ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक निलेश फुलबाधे को दिया।
प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य रूप से जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव दुलीचंद मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिन्होंने विभोर की इस सफलता पर बधाइयां देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निलेश सर ने आगामी राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए विभोर को शुभकामनाएं दी।





