बुलंद गोंदिया। स्थानीय निकाय नगर परिषद नगर पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का कार्यक्रम 30 सितंबर 2025 को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार घोषित किए गए जिसमें प्रभाग निहाय अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा ।
गौरतलब है की राज्य की 247 नगर परिषद व 42 नगर पंचायत के सार्वजनिक चुनाव के लिए मतदाता सूची कार्यक्रम 30 सितंबर को राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया गया है।
जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र नगर परिषद नगर पंचायती औद्योगिक नगरी अधिनियम 1965 की कलम 11 के अनुसार नगर परिषद की प्रभाग अनुसार सार्वजनिक चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए 1 जुलाई 2025 की तारीख को ग्राहय मानकर प्रभाग अनुसार विभाजन कर चुनाव में उपयोग किया जाएगा।
राज्य चुनाव आयोग द्वारा 21 अगस्त 2025 को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 1 जुलाई 2025 को कट ऑफ डेट जाहिर किया है जिसमें 1 जुलाई 2025 को अस्तित्व में आई महाराष्ट्र विधानसभा मतदाता सूची को सार्वजनिक चुनाव के लिए उपयोग में किया जाएगा।
इसी मतदाता सूची के आधार पर प्रभाग अनुसार मतदाताओं का विभाजन करने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।
8 अक्टूबर को प्रभागनिहाय प्रारूप मतदाता सूची को प्रकाशित किया जाएगा।
8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक प्रारूप मतदाता सूची पर आपत्ती दर्ज कीजा सकेंगी ।
28 अक्टूबर 2025 को अंतिम प्रभागनिहाय अनुसार मतदाता सूची को अधिप्रमाणित कर घोषित किया जाएगा तथा 7 नवंबर को मतदान केदो की सूची घोषित की जाएगी।
विशेष यह की इस दौरान प्राप्त होने वाली आपत्तियां व सूचनाओं पर सिर्फ निम्न सुधार किया जाएगा
जिसमें लेखन की कुछ गलतियां
दूसरे प्रभाग के मतदाता गलती से अन्य प्रभाग में शामिल होने
संबंधित प्रभाग में विधानसभा मतदाता सूची में मतदाता का नाम होने के बावजूद नगर परिषद नगर पंचायत के संबंधित प्रभाग में नाम हटाए जाने।
मृत व्यक्ति का नाम सामने आने पर अथवा उसे संदर्भ में किसी भी प्रकार की आपत्ति या सूचना प्राप्त होने पर उसको मार्क कॉपी में लिया जाएगा।
तथा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने पर जिला अधिकारी ,नगर परिषद, नगर पंचायत की वेबसाइट संबंधित कार्यालय के सूचना पटल , समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाएगा।







