निर्माणाधीन दुकान का स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत गोंदिया शहर के मुख्य बाजार परिसर की घटना

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के मुख्य बाजार परिसर गोरेलाल चौक में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई या घटना बुधवार 1 अक्टूबर2025 की दोपहर 11:30 से 12:30 बजे के दौरान घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर के मुख्य बाजार लाइन गोरेलाल चौक के समीप अनिल कुमार जैन की अंजलि स्टोर की इमारत का निर्माण कार्य शुरू था। जिसमें इमारत के प्रथम तल की दीवार का निर्माण कार्य गत एक सप्ताह से शुरू था प्रतिदिन के अनुसार निर्माण कार्य करने वाले मजदूर अपने कार्य की शुरुआत की, इसी दौरान 1 अक्टूबर 2025 बुधवार की दोपहर 11:30 से 12:30 के दौरान स्लैब के ऊपर दीवाल भरभरा कर गिरने से उसके नीचे दो कामगार दब गए वह स्लैब भी नीचे गिर पड़ा इस हादसे में अक्षय कुमार पाचे बिरसी निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह जितेंद्र बाहे डंगोरली निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

सुरक्षा की अनदेखी
गोंदिया शहर में बांधकाम निर्माण के दौरान संबंधित ठेकेदारों व कार्य करवाने वालों द्वारा मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जाती है जिसमें हेलमेट वह अन्य सुरक्षा उपकरण का उपयोग नहीं होता यदि कोई हादसा घटित होता है तो इसमें कामगार की मौत होने की संभावना बढ़ जाती है।

घटना स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर शहर पुलिस थाना स्थित है इस दर्दनाक हादसे की जानकारी शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते को मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की तथा मृतक मजदूर के परिजनों द्वारा दुकान मालक अनिल जैन से आर्थिक मुआवजे की मांग की।

Share Post: