बुलंद गोंदिया। राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए अंतिम प्रभाग रचना 30 सितंबर को घोषित कर जिला अधिकारी वह गोंदिया, तिरोड़ा नगर परिषद गोरेगाव, सालेकसा नगर पंचायत की वेबसाइट वह सूचना पटल पर पर प्रकाशित किया। जिससे अब चुनाव प्रक्रिया को मिली गति ।
गौरतलब है कि राज्य में तीन से चार वर्षो से स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं होने से व्यवस्था चरमरा गई है जिसे देखते हुए उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव आयोग व राज्य सरकार को चुनाव करवाने के कड़े निर्देश दिए हैं। . इसके पूर्व चुनाव आयोग को 31 अक्टूबर तक चुनाव करने के निर्देश दिए थे लेकिन तैयारियां पूर्ण न होने से चुनाव आयोग द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर समय मांगा था जिस पर न्यायालय ने 31 जनवरी तक चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं।
इसी के चलते चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत नगर परिषद व नगर पंचायत के अंतिम प्रभाग रचना 30 सितंबर को जिलाधिकारी ,नगर परिषद व नगर पंचायत की वेबसाइट के साथ कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित की गई है।
इसके पूर्व प्रारूप प्रभाग रचना तैयार कर जिलाधिकारी को संबंधित मुख्य अधिकारियों द्वारा 25 से 29 जुलाई तक पेश किया गया था।
30 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रारूप प्रभाग रचना को राज्य चुनाव आयोग को भेजा गया।
18 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रारूप प्रभाग रचना को प्रकाशित कर उसे पर आपत्तियां बुलवाई गई थी।
तथा 1 से 8 सितंबर तक प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई कर 9 से 11 सितंबर तक अंतिम प्रभाग रचना नगर विकास विभाग को भेजी गई।
12 से 18 सितंबर तक नगर विकास विभाग द्वारा राज्य चुनाव आयोग को पेश किया गया जिस पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा अंतिम प्रभाग रचना को मान्यता देकर 30 सितंबर को जिलाधिकारी ,नगर परिषद व नगर पंचायत की वेबसाइट के साथ-साथ कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित किया।
चुनावी प्रक्रिया को मिली गति
अंतिम प्रभाग रचना प्रकाशित होते ही चुनावी प्रक्रिया को कुछ गति प्राप्त हो गई है अब इसके पश्चात मतदाता सूची वह वार्ड आरक्षण तथा नगर अध्यक्ष आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के पश्चात राज्य में चुनाव संपन्न होंगे।







